पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • न एटीएम बदला, न पिन पूछा; कारोबारी के खाते से 25 हजार रु. निकाले

न एटीएम बदला, न पिन पूछा; कारोबारी के खाते से 25 हजार रु. निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइबर थाने में शिकायत करने पहुंचे गोपाल चौधरी व राजेश चौधरी।

क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर

साइबर गिरोह के सदस्यों ने बिना एटीएम कार्ड बदले और पिन (पासवर्ड) पूछे गम्हरिया बड़ा बाजार निवासी गोपाल चौधरी के खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए। गोपाल चौधरी कपड़ा कारोबारी है। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की बिष्टुुपुर शाखा में है। घटना 14 अप्रैल की रात की है, लेकिन इसकी जानकारी 15 अप्रैल को हुई।

खाते से रुपए निकाले जाने पर गोपाल चौधरी और उनके बेटे राजेश चौधरी ने बैंक जाकर शिकायत की, लेकिन बैंक अधिकारी ने उनकी समस्या सुलझाने के बजाए थाना में शिकायत करने को कहा। जब राजेश चौधरी ने आरबीआई की नई गाइडलाइन के अनुसार बिना जानकारी के खाते से रुपए निकाले जाने पर बैंक द्वारा भरपाई करने की बात कही तो बैंक अधिकारी भड़क गए। उन्होंने कहा- जाइए, जहां शिकायत करना है कर दें। हमें फर्क नहीं पड़ता।

बैंक अधिकारी के रवैए से आहत गोपाल चौधरी व उनके बेटे मामले की शिकायत करने गम्हरिया थाना गए। लेकिन वहां भी उनकी शिकायत नहीं ली गई। गम्हरिया पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें टाल दिया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बिष्टुपुर में है, इसलिए इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाना या साइबर थाने में करें। इसके बाद गोपाल चौधरी व राजेश चौधरी ने सोमवार को साइबर थाने में मामले की शिकायत की।

12 अप्रैल को बाइक में पेट्रोल भराया था : राजेश

राजेश चौधरी ने बताया- 12 अप्रैल को उसने गम्हरिया स्थित पेट्रोल पंप से 205 रुपए का पेट्रोल बाइक में भराया था। उसके बाद एटीएम कार्ड का न तो इस्तेमाल किया और न किसी ने एटीएम कार्ड के संबंध में फोन पर जानकारी मांगी। दो दिन बाद 14 अप्रैल की रात में खाते से तीन मिनट के अंदर क्रमश: 10 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपए की निकासी हो गई। 15 अप्रैल की सुबह मोबाइल में मैसेज देखने पर मामले का पता चला।

खबरें और भी हैं...