पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आग से झुलसी दो महिलाओं की टीएमएच और एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में रविवार को आग से झुलसी बुधनी मुखी (56 वर्ष) का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खाना बनाने के दौरान बुधनी मुखी आग से झुलस गई थी। दूसरी ओर, पुरुलिया के बड़ा बाजार में आग से झुलसी रीता महतो (25 वर्ष) का टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रीता गत 6 अप्रैल को खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...