कपाली : शादी के तीन माह बाद महिला को ससुरालवालों ने पीटा, जलाने का प्रयास
जमशेदपुर | कपाली ओपी अंतर्गत कबीरनगर में शादी के तीन माह बाद ही ससुरालवालों ने सोमवार की शाम रेहाना बानो की पिटाई कर दी और शरीर पर केरोसिन छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। रेहाना के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग व मायके वाले पहुंचे। इसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, जनवरी में रेहाना का निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति समेत ससुरालवाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। सोमवार की शाम भी ससुरालवालों ने रेहाना की पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए।