पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बगैर एनओसी रेलवे की जमीन पर बन रहा था शौचालय, आरपीएफ ने रुकवाया

बगैर एनओसी रेलवे की जमीन पर बन रहा था शौचालय, आरपीएफ ने रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के पास रेलवे की जमीन पर सरकारी शौचालय का निर्माण कार्य को सोमवार को आरपीएफ ने रुकवा दिया। यह निर्माण कार्य रेलवे से बगैर अनुमति प्राप्त कर ब्लॉक अधिकारियों के आदेश पर पीएचईडी विभाग की ओर से कराया जा रहा था। सोमवार दोपहर को इंजीनियरिंग विभाग के आदेश पर टाटानगर आरपीएफ मौके पर पहुंची और काम कर रहे दो राज मिस्त्री को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद पीएचईडी विभाग के अधिकारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। जब रेलवे अधिकारियों ने अनुमति के बारे में पूछा तो वे चुप रहे। इसके बाद चेतावनी देकर राजमिस्त्री को छोड़ दिया गया।

खबरें और भी हैं...