पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बोड़ाम: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने 3 साल तक किया यौन शोषण

बोड़ाम: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने 3 साल तक किया यौन शोषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बोड़ाम के सोमाडीह की एक युवती ने सीनी (सरायकेला-खरसावां) निवासी गोवर्धन सरदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला बोड़ाम थाने में दर्ज कराया है। प्राथमिकी में युवती ने बताया- गोवर्धन उसका दूर का रिश्तेदार है। उसकी जान-पहचान फरवरी 2015 में हुई थी। उसने शादी का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने का झांसा दिया। फिर उसने कई बार यौन शोषण किया। परिवार के लोग भी उसपर किसी तरह का शक नहीं करते थे। अब गोवर्धन शादी से इनकार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...