पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए सत्र के विद्यार्थियों का परिचय सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा में सोमवार को इग्नू के नए सत्र बीसीए, एससीए और सीआईटी छात्रों का परिचय कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्वामी ए. रुपानंद, रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर मुख्य अतिथियों के साथ स्वामी उज्जवालानंद, कमलकांति दास, अरविंद तिवारी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और प्रोग्राम के बारे में बताया। मौके पर हरि प्रसाद शुक्ला, एस मोदक, संजय कुमार शर्मा, शांता सिंह, सुस्मिता महतो, एम आरजू और सुस्मिता सेन मौजूद थीं। मंच का संचालन रतना पांडे व धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार पाठक ने दिया।

रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल

खबरें और भी हैं...