पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सीपीटी के लिए बिना लेट फीस 26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, परीक्षा 17 जून को

सीपीटी के लिए बिना लेट फीस 26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, परीक्षा 17 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने के लिए आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाले कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए एप्लीकेशन 4 अप्रैल से शुरू हहै। टेस्ट 17 जून को दो सेशंस में होगा। पहला सेशन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। इसमें फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग और मर्केंटाइल लॉ की परीक्षा होगी। दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें जनरल इकोनॉमिक्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की परीक्षा ली जाएगी। इस टेस्ट के लिए देश भर में 196 सेंटर्स बनाए गए हैं। रांची में भी इसके लिए सेंटर बनाया जाएगा। देश के बाहर अबु धाबी, दोहा, दुबई, काठमांडू और मस्कट में भी यह टेस्ट आयोजित होगा। इसके लिए बिना लेट फीस के एप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। वहीं कैंडीडेट्स 3 मई तक 600 रुपए लेट फीस के साथ भी एप्लाई कर सकते हैं। टेस्ट में रजिस्ट्रेशन http://icaiexam.icai.org पर कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नोटिफिकेशन में कहा है कि कैंडीडेट्स अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...