जमशेदपुर| सोनारी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा टीम की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से दानवीर भामाशाह की जयंती 29 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक पिंटू शाह ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।