पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पोटका के हरिणा में शौचालय के लिए डीसी ने खोदा गड्ढा, घरों में बांटी लाइट

पोटका के हरिणा में शौचालय के लिए डीसी ने खोदा गड्ढा, घरों में बांटी लाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर |जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड के हरिणा गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में डीसी अमित कुमार ने शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा और घर-घर जाकर एलईडी लाइट बांटा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। डीसी के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भी गड्ढा खोदा। केंद्र सरकार ने हरिणा गांव का चयन सात योजनाओं का शत-प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए चयन किया है। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी रूचिन गुप्ता व सिद्धेश्वर चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में शिरकत की ओर प्रशासन के प्रयास की सराहना की। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कहा कि सरकार योजना बनाती है, लेकिन इस पर अमल ग्रामीणों की भागीदारी से ही संभव है। डीसी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरिणा गांव का चयन ग्राम स्वराज योजना के लिए किया है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य है। कार्यक्रम में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरक की भूमिका निभाने वाले यमुना दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हरिणा के ग्राम प्रधान, शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका को डस्टबिन देकर गंदगी से बचने हेतु उपाय के लिए प्रेरित किया गया। डीसी अमित कुमार ने स्वच्छता अभियान वाहन को रवाना किया। मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह, डीडीसी विश्वनाथ महेश्वरी, एनईपी की निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए की निदेशक उमा महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, डीएसडब्लूओ लक्ष्मी भारती, जिप सदस्य संजीव सरदार, सरस्वती मुर्मू अादि उपस्थित थीं।

शौचालय निर्माण के लिए गड्‌ढा खोदते डीसी अिमत कुमार।

खबरें और भी हैं...