जुगसलाई में कचरा कम करने को लेकर महिलाओं को दी जानकारी
जमशेदपुर| जुगसलाई नगरपालिका ने सफीगंज मोहल्ला में बुधवार को कचरा चुनने व कम करने को लेकर महिलाओं के साथ बैठक की। सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने महिलाओं को घर से निकलने वाले कचरों के दोबारा उपयोग को लेकर जानकारी दी। जुगसलाई नगरपालिका ने बुधवार को कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।