पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • धान के खेत में मिला अधेड़ का शव 14 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

धान के खेत में मिला अधेड़ का शव 14 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरूडीह गांव के रूपाई मुर्मू (55) का शव पुलिस ने गांव के निकट धान के खेत से बरामद की है। ग्रामीणों द्वारा आशंका जाहिर की जा रही है कि रूपाई मुर्मू की बुधवार की सुबह हत्या की गई है। इस मामले में घाटशिला थाने में गांव के 14 लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की लिखित शिकायत की गई है। हत्या हुई है या कोई अन्य मामला है इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के दोनों पांव के घुटने में जख्म के निशान देखे गए हैं। शव खेत के जिस मेढ़ के निकट था वहां गरमा धान की फसल रौंदी हुई थी।। इसके अलावा पका चावल भी पड़ा हुआ था। उसके पैर और हाथ में कीचड़ लगा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। वहीं रविवार को रूपाई मुर्मू रात में गांव में ही आयोजित एक दावत खाने के बाद घर लौटने के क्रम में वह विधवा छीता मार्डी के घर में प्रवेश कर गया था। उस पर छीता मार्डी द्वारा आरोप लगाया गया था कि वह उसके घर में रात को गलत नीयत से प्रवेश किया था। इस मामले में गांव में सोमवार को पंचायत भी बैठी थी। पंचायत द्वारा उसे अर्थ दंड चुकता करने के बाद उसकी गलती को माफ कर दिया था। क्योंकि उसने स्वीकारा था कि वह गलती से अपने घर की जगह दूसरे के घर में प्रवेश कर गया था।

खेत में पड़े शव को देखने जुटे ग्रामीण।

चाईबासा... बाजार से लाैट रहे बुजुर्ग की ट्रक के धक्के से मौत

चाईबासा |
जमशेदपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भादुड़ी के पास दस चक्का ट्रक के धक्के से 60 वर्षीय साइकिल सवार मधुसूदन देवगम की मौत सदर अस्पताल में हो गई। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की बताई जाती है। ट्रक चाईबासा का बताई जा रहा है। मौत के बाद सदर अस्पताल में ट्रक मालिक और ग्रामीणों के बीच नोक झाेंक भी हुई, लेकिन आपसी समझौते के तहत ट्रक मालिक व बीडीओ सदर द्वारा अंतिम क्रियाकर्म के लिए 20-20 हजार की राशि प्रदान किए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

खबरें और भी हैं...