पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शहर के बेटे ने पीएम से पूछा आप एक दिन में 20 घंटे काम करते हैं, इतनी ऊर्जा कहां से लाते हैं?

शहर के बेटे ने पीएम से पूछा आप एक दिन में 20 घंटे काम करते हैं, इतनी ऊर्जा कहां से लाते हैं?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर लंदन के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान शहर के बेटे तरनप्रीत सिंह को उनसे सवाल पूछने का मौका मिला। इस दौरान तरनप्रीत ने सबसे पहले पीएम को सतश्री अकाल कहा। इसके बाद सवाल पूछते हुए पीएम से कहा कि आप हम सभी भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं। एक दिन में 20 घंटे काम करना छोटी बात नहीं है। आप हमें कभी थके हुए नहीं लगते। आप से मेरा सवाल यही है कि आप इतनी ऊर्जा लाते कहां से हैं? हमें पता है कि आप योगा करते हैं। हमें यह बताएं की आप के अंदर ये ऊर्जा कहां से आती है। ऐसे में आप ये बताएं की हम भी इस ऊर्जा को यूज करके देश हित में काम कैसे कर सकते हैं। वहीं तरनप्रीत के सवाल का प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि 125 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है और परिवार का काम करते हुए कोई थकता नहीं। गौरतलब है कि पीएम लंदन में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मालूम हो कि तरनप्रीत सिंह भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह कॉले के बेटे हैं।

खबरें और भी हैं...