पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • तीसरे राउंड के बाद सात खिलाड़ी तीन तीन अंक के साथ बराबरी पर

तीसरे राउंड के बाद सात खिलाड़ी तीन-तीन अंक के साथ बराबरी पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 बालक वर्ग में तीसरे चक्र की समाप्ति के बाद टॉप 10 बोर्ड में से 7 बोर्ड पर खिलाड़ियों के अंक संयुक्त रूप से 3-3 हैं। पांचवीं बोर्ड पर हर्ष कुमार और अभिजीत बेरा के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा । पहली बिसात पर खेलते हुए संचित मुखर्जी ने अवनीश पांडे को हरा दिया। दूसरी बिसात पर अनिमेष कुमार सिंह ने आर्यन शर्मा को मात दी। साहिल कुमार साह ने मोमिहरन आरैब और बिनर्मा बकरेबाल ने अश्विन राज को मात दी। राहुल कुमार कर ने आदित्य शिखर को हराया। अमन कुमार ने सृजन शेखर को हराया ।

अर्चित जायसवाल ने भी सूरज सिंह पर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में आस्था रानी भुइयां और द्योति चक्रवर्ती के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी विसात पर प्रार्थी बल ने द्रुति शाह को हरा दिया। तीसरी बिसात पर सारा जैन और देबब्रिता दास के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुलिनी यामीजला और अंगना कविराज के बीच बाजी बराबरी पर छुट्टी। समायरा दोषी ने दीपिका रॉयचौधरी को हराया। अद्रिजा कुंडू ने रिधिमा अग्रवाल को, जीतिशा नगेलिया ने साक्षी अग्रवाल को, कीर्ति कुमारी ने सृष्टि कुमारी को, निशिका बकरेवाल ने समृद्धि को हराया। अंडर 7 बालक वर्ग में स्वास्तिक बनर्जी,देवांशु हलदर, निकुंज अग्रवाल, अहान अग्रवाल अपनी-अपनी बाजी जीतने में सफल रहे । बालिका वर्ग में वान्या सिंघल ने नविका जैसवाल को, दिव्यांगना राज ने प्रिया कर को और देवांशी ओझा ने आराध्या वर्मा को हराया।

खबरें और भी हैं...