पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ट्रस्टी एसबीएस मूर्ति ने दिया इस्तीफा, हाईकोर्ट के वकील एमबी सुब्रह्मण्यम बने चुनाव पदाधिकारी

ट्रस्टी एसबीएस मूर्ति ने दिया इस्तीफा, हाईकोर्ट के वकील एमबी सुब्रह्मण्यम बने चुनाव पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम मंदिर प्रबंध कमेटी के चुनाव का विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों गुट द्वारा चुनाव की अलग-अलग तिथि की घोषणा की गई है। इसके समाधान के लिए समाज के गणमान्य लोगों और ट्रस्टियों ने दोनों टीम के बीच वार्ता कराई, लेकिन वार्ता विफल रही। टीम के इस रवैये से नाराज होकर ट्रस्टी एसबीएस मूर्ति ने अपना इस्तीफा कार्यालय प्रबंधक भास्कर राव को सौंप दिया।

प्रशासन के सुझाव पर गठित एडहॉक कमेटी ने 27 मई और निवर्तमान अध्यक्ष सीएच शंकर राव ने अपने स्तर से चुनाव की तिथि तीन जून घोषित की है। एडहॉक कमेटी द्वारा मंगलवार को चुनाव पदाधिकारी की भी घोषणा कर दी गई, जिनके नेतृत्व में 12 से 15 सहायक चुनाव पदाधिकारी काम करेंगे। हाईकोर्ट के अधिवक्ता एमबी सुब्रह्मण्यम को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। इधर, एसडीओ के निर्देश पर राम मंदिर के विवाद की जांच करने वाले अधिकारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनीस कुमार ने कहा कि राम मंदिर विवाद को लेकर जांच पूरी हो गई है। लगभग 95 पेज की जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी गई है, उस पर आगे की कार्रवाई वरीय पदाधिकारी करेंगे। इधर, एम भास्कर राव के नेतृत्व में मंगलवार को उनकी टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और समर्थन करने की अपील की।

बैठक करते चुनाव पदाधिकारी सुब्रह्मण्यम (सफेद कपड़े में) व अन्य।

शंकर राव ट्रस्टी और प्रशासन का आदेश नहीं मान रहे : भास्कर राव

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एम भास्कर राव ने कहा कि सीएच शंकर राव ट्रस्टी और प्रशासन दोनों के सुझाव को भी मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए अब एडहॉक कमेटी द्वारा घोषित तिथि के अनुसार चुनाव होगा। शंकर राव ने कहा कि जो तिथि उनके द्वारा घोषित की गई है उसी तिथि पर चुनाव होगा।

खबरें और भी हैं...