बेहतर जांच से टीबी मरीजों की संख्या बढ़ी : डॉ. मित्रा
जमशेदपुर| एमडीआर टीबी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. एके मित्रा ने कहा टीबी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर टीबी जांच होने से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। वे मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में टीबी नोटीफिकेशन एवं पीएम डीटी पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद थे।