पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बर्मामाइंस में विराट हिंदू सम्मेलन 20 मई को, एक शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम में साध्वी सरस्वती देंगी प्रवचन

बर्मामाइंस में विराट हिंदू सम्मेलन 20 मई को, एक शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम में साध्वी सरस्वती देंगी प्रवचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदू जागरण मंच की ओर से बर्मामाइंस डनलप मैदान में 20 मई को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मंगलवार को साकची न्यू एसएनपी एरिया आमबागान स्थित जयंत बिल्डिंग (दिल्ली दरबार के समक्ष) के तृतीय तल्ले पर खोले गए कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर हिंदू जागरण मंच के महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने बताया कि साध्वी सरस्वती 20 मई की सुबह सात बजे गोपालगंज से जमशेदपुर आएंगी। इसके बाद वह पत्रकारों से मिलेंगी। दोपहर दो बजे बर्मामाइंस स्कूल में पौधरोपण करेंगी और शाम पांच बजे सम्मेलन में भाग लेंगी, जिसका विषय एक शाम बेटियों के नाम व आंतरिक सुरक्षा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत के संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल व बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. सुमन कुमार शामिल होंगे। सम्मेलन में हिंदुत्व को इकट्ठा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, कार्यक्रम संचालन समिति के प्रमुख शंभूनाथ जायसवाल समेत सभी सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...