पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामसभा योजना भी बनाएगी और विकास भी करेगी : दुर्गा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| आदिवासी ग्राम विकास समिति के गठन पर चर्चा के लिए मंगलवार को करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड पंचायत मंडप में ग्राम प्रखंड माझी बाबा, ग्राम प्रधान व मानकी मुंडा ने बैठक की। इस दौरान तालसा ग्राम माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी विकास ग्राम समिति के गठन करने की बजाय ग्रामसभा के कोष में ही विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जाए। ग्राम विकास के लिए ग्रामसभा सक्षम है। यह योजना भी बनाएगी और विकास भी करेगी। बैठक में चुनका मार्डी, नरेश जारिका, शंकर राम बेसरा, भूगलू सोरेन, गणेश चंद्र हांसदा, कृष्णा हेम्ब्रम, धनंजय मुंडा, मिर्जा हांसदा, गंगाराम बांडरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...