पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जुगसलाई : भक्तों ने राज्य में शांति के लिए किया शनि यज्ञ

जुगसलाई : भक्तों ने राज्य में शांति के लिए किया शनि यज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे स्थित शनिदेव मंदिर में मंगलवार को झारखंड शनि शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह सात से एक बजे तक नवग्रह पूजा और एक बजे से पूर्णाहुति हवन आदि अनुष्ठान हुए। सुबह 11 से तीन बजे तक प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, शाम में अतिथियों के लिए नौ ग्रह पूजा हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार समेत कई नेता व समाजसेवी शामिल हुए। शाम सात बजे से मनोज पारीक और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी।

शहरबेड़ा में नेत्र जांच शिविर 19 मई को

जमशेदपुर| आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की महिला यूनिट व पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 19 मई की सुबह 10 से दो बजे तक मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन शहरबेड़ा काली मंदिर के पास किया जाएगा। इसमें पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक जांच कर मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की तिथि देंगे। यह जानकारी सुनील प्रसाद ने दी।

खबरें और भी हैं...