मारवाड़ी मंच ने बीमार गायों को खिलाया गुड़ और चोकर
जमशेदपुर| दुसाध समिति की ओर से मंगलवार को गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती मनाई गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, लोगों के बीच में चना, गुड़ और शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयचंद प्रसाद, भागवत प्रसाद, आनंद प्रसाद, सत्येंद्र पासवान, गौरी देवी, बीरेन लाल, उमानाथ पासवान ने योगदान दिया।
जमशेदपुर| मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा की ओर से शाखा के स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। पहले दिन कलियाडीह गोशाला में बीमार व अंधी गाय काे गुड़ व चोकर खिलाया गया। कलियाडीह गोशाला में ऐसी गाय को रखा गया है जो बीमार हैं या अब दूध नहीं दे सकती हैं। मौके पर शाखा अध्यक्ष पंकज संघी, सुमित देबुका, बजरंग अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नवीन, मनीष चौधरी, आनंद अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, निर्मल पटवारी आदि मौजूद थे।