शिवशक्ति परिवार ने चार कैलाशियों को किया सम्मानित
जमशेदपुर| श्री शिव शक्ति परिवार की ओर से मंगलवार को टेल्को स्थित राम मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के हरिशंकर तिवारी ने श्रीकांत श्रीवास्तव, स्वपन चौधरी, कुंती भारती व जय चौबे को सम्मानित किया। ये चारों जुलाई में 13वें बैच में कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। मौके पर रूपेश दास ने बताया कि आठ मई को विदेश मंत्री ने यात्रियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया था। यात्रा का अनुमानित खर्च दो लाख है। मौके पर रूपेश दास, पीडी प्रसाद, संदीप दास, नीलम झा, उमेश मंडल आदि उपस्थित थे।