सौतन और पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने की दूसरी शादी
इधर, तिरिलबुटा में प|ी ने लगाई न्याय की गुहार
सौतन लाने के बाद प|ी को घर से भगाया
चाईबासा | तिरिलबुटा निवासी मंदुवा बिरूली ने सौतन लाने के बाद पूर्व प|ी को दो बच्चों के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। घर से भगाए जाने के बाद प|ी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता 10 साल पूर्व तिरिलबुटा निवारसी मंदुवा बिरूली से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन पति ने पहली प|ी के रहते दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने के बाद से सौतन के कहने पर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। सोमवार को मंदुवा अपने बच्चों की पिटाई कर रहा था। इस पर पहली प|ी ने बच्चों को मारने पीटने से मना किया ताे उसकी भी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। उन्होंने वापस लौटकर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। तब सेे पीड़िता दोनों बच्चों को लेकर चक्रधरपुर स्थित अपने मयके चली गई। मंगलवार को वह न्याय की मांग को लेकर महिला थाना पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी पति ने उसकी पिटाई की थी। इससे उसके दांत भी टूट गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना में पहले भी की थी।