पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जेडीसी ज्वाइंट कमेटी से इस्तीफा देने के लिए कमेटी मेंबर तैयार

जेडीसी-ज्वाइंट कमेटी से इस्तीफा देने के लिए कमेटी मेंबर तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील में हरेक विभाग में प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन की साझा समिति है। फिर कंपनी अथवा मजदूर से ताल्लुक रखने वाले हरेक मसले के लिए प्रबंधन और यूनियन की साझा समिति बनाई गई है। विभागीय स्तर पर बनने वाली जेडीसी और अलग-अलग मसले के लिए बनाई गई साझा समिति के लिए यूनियन के ऑफिस बेयरर्स या कमेटी मेंबर का मनोनयन टाटा वर्कर्स यूनियन का शीर्ष नेतृत्व करता है।

जेडीसी के अलावा शेष ज्वाइंट कमेटी का गठन हो चुका है। जेडीसी अथवा ज्वाइंट कमेटी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण कई कमेटी मेंबर नाराज हैं। जल्द ही कई कमेटी मेंबर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कई कमेटी मेंबरों ने मन बनाया है कि वे लोग इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेडीसी अथवा साझा समिति से दूर रहेंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव होने के 74 दिन के बाद सात मई की आधी रात जेडीसी समेत ज्वाइंट कमेटी की सूची यूनियन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई। जेडीसी और ज्वाइंट कमेटी के मसले पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और महामंत्री सतीश सिंह में खूब खींचतान हुई थी। इस नाते अधिकतर कमेटी मेंबरों की निगाह लगी हुई थी। जेडीसी और ज्वाइंट कमेटी की सूची का प्रकाशन हुआ तो कमेटी मेंबरों ने अलग-अलग नजरिए से निगाह डाली। समुदाय अथवा गुट विशेष के लोगों को जेडीसी अथवा ज्वाइंट कमेटी में महत्वपूर्ण जगह देने की बात कमेटी मेंबरों के निगाह में आई। तटस्थ और लगातार मजदूरों के लिए काम करने वालों को पहले महत्वपूर्ण कमेटी के नेतृत्व की जवाबदेही मिलती थी। जेडीसी का चेयरमैन उस कमेटी मेंबरों को बनाया जाता था, जिसके विभाग में अधिकतर लोगों का समर्थन हासिल हो। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जिन कमेटी मेंबरों के पक्ष में इक्का दुक्का लोग थे, उन्हें जेडीसी चेयरमैन बनाया दिया। पांच कमेटी मेंबरों ने कर्मचारियों के बीच कह दिया है कि वे लोग इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद यूनियन का शीर्ष नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। कमेटी मेंबरों को समझाया जा रहा है।

अभी तक नहीं मिली आधिकारिक सूची

इस्तीफा का सिलसिला शुरू नहीं होने का कारण यह है कि जेडीसी अथवा ज्वाइंट कमेटी के बाबत कमेटी मेंबरों को आधिकारिक सूची नहीं मिली है। यूनियन के नोटिस बोर्ड के जरिए उन लोगों को जानकारी मिली है। कुछ कमेटी मेंबरों ने कहा कि यूनियन की ओर से आधिकारिक सूची मिलने के बाद वे लोग अंतिम फैसला करेंगे।

खबरें और भी हैं...