जमशेदपुर | मानगो के विशाल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी उत्तम महतो ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अभी इस मामले में दो आरोपी कुंदन सिंह उर्फ भोंदू और रोहित कुमार फरार हैं। हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद नहीं हुआ है।