जमशेदपुर | नए उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए 29 जून जिला प्रशासन कॉनक्लेव आयोजित करेगा। इसमें हर बैंक एक महिला व एक आदिवासी युवा को स्टार्टअप इंडिया, स्टार्टर इंडिया, मुद्रा योजना या पीएमईजीपी के तहत लोन देंगे। डीसी अमित कुमार ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में ईजी आॅफ डूइंग बिजनेस की बैठक में यह आदेश दिया है।