वार्ड सदस्य ने 12 वर्षीय बच्चे पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मां-बेटे को पीटा
जमशेदपुर | एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में शनिवार की सुबह वार्ड सदस्य नीरजा देवी ने सहयोगियों के साथ 12 वर्षीय बच्चे पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। बेटे को बचाने पहुंची गीता देवी को भी लोगों ने मारा-पीटा। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा है। गीता देवी के अनुसार, वार्ड सदस्य अवैध तरीके से राशन व आधार कार्ड बनाने का काम करती हैं। उनलोगों ने विरोध किया था। शनिवार सुबह बेटा घर के पास खड़ा था। तभी वार्ड सदस्य व उनके सहयोगी बेटे की पिटाई करने लगे। गीता देवी ने एमजीएम थाना में वार्ड सदस्य और उनके सहयोगियों के खिलाफ लिखित शिकायत की। दूसरी ओर वार्ड सदस्य ने बच्चे पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की।
मुखियाडांगा की घटना