जमशेदपुर | बिष्टुपुर वोल्टाज बिल्डिंग के समीप स्थित पंप हाउस का मोटर 10 दिन के भीतर दूसरी बार जल गई। इससे शनिवार को करीब 1100 घरों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। रविवार की शाम से जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है। इधर, बागबेड़ा काॅलोनी में जिप सदस्य किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा, बहामनी हेंब्रम व उप मुखिया सुनील गुप्ता की पहल पर टैंकर से जलापूर्ति की गई। इधर, पंप हाउस में राइजिंग लाइन को मोटर पंप से जोड़ने की अनुमति पेयजल व स्वच्छता विभाग ने शनिवार को दे दी। विभाग के कार्यपालक अभियंता मंतोष मनी ने बताया- अब बार-बार मोटर में खराबी आने से निजात मिल जाएगी।
बागबेड़ा