पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सोनारी एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस जवान से गोइलकेरा स्टेशन पर मोबाइल की छिनतई

सोनारी एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस जवान से गोइलकेरा स्टेशन पर मोबाइल की छिनतई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सोनारी एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस जवान शंकर महतो से शुक्रवार रात गोइलकेरा स्टेशन पर ट्रेन में बदमाशों ने मोबाइल छिनतई कर ली। आरक्षी शंकर महतो ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। शंकर महतो छुट्टी लेकर मनोहरपुर स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी। इस संबंध में शंकर महतो ने गोइलकेरा जीआरपी में शिकायत की है। शंकर महतो के अनुसार रात करीब नौ बजे पैसेंजर ट्रेन गोइलकेरा स्टेशन पहुंची। उसी दौरान प्लेटफाॅर्म पर खड़े बदमाशों ने खिड़की से मोबाइल छीन ली। वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी। उनका सैमसंग जे फाइव प्राइम मोबाइल था।

छिनतई

खबरें और भी हैं...