पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 100 साल से अधिक उम्र के 105 वोटरों को प्रशासन करेगा सम्मानित

100 साल से अधिक उम्र के 105 वोटरों को प्रशासन करेगा सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 100 से ज्यादा उम्र के 105 मतदाताओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अमित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची का स्पेशल समरी रिविजन विद इंटेसिव केयर चलाया जाना है। इस दौरान 100 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की पहचान और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बीएलओ के साथ 100 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता की तस्वीर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...