पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एबीएम कॉलेज के पास से 39 दुकानेंं हुई शिफ्ट, 16 की साइज छोटी की

एबीएम कॉलेज के पास से 39 दुकानेंं हुई शिफ्ट, 16 की साइज छोटी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के समीप की दुकानों को नीचे सब्जी बाजार में शिफ्ट करने का काम शनिवार शाम में पूरा कर लिया गया। इस दौरान 39 दुकानों को नीचे सब्जी बाजार में शिफ्ट किया गया, जबकि 16 दुकानों का आकार छोटा किया गया। एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुदिता चंद्रा ने डीसी को पत्र लिखकर कॉलेज के समीप से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया था। इसमें कॉलेज के समीप सड़क के दूसरी ओर स्थित चिकन-मटन की दुकानों को हटाने के लिए विशेष रूप से आग्रह किया था। डीसी ने अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एसडीओ माधवी मिश्रा को सौंपी थी। माधवी मिश्रा ने स्थल निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे की अगुवाई में दुकानदारों ने एसडीओ से दुकानों को शिफ्ट करने के लिए 48 घंटे की मोहलत मांगी थी। शुक्रवार सुबह से कॉलेज के समीप की दुकानों को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया। कॉलेज के दूसरे छोर पर सड़क किनारे 16 दुकानें थीं। इन दुकानदारों ने अपनी दुकान का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया, जो रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...