जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कुलियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे नशाखुरानी के शिकार युवक को अचेत पाया। इसकी सूचना आरपीएफ जवान को दी गई। कुछ देर बाद युवक को होश आया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। आरपीएफ ने युवक की जेब से मिले मोबाइल के नंबरों पर संपर्क किया तो उसके भाई ने उठाया। पता चला- युवक राजेंद्र ओझा भद्रक का रहने वाला है और गम्हरिया की किसी कंपनी में काम करता है।