जमशेदपुर | बिष्टुपुर जी-टाउन मैदान में बनाए गए आईपीएल फैन पार्क में शनिवार को 7 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। 18 गुणा 32 इंच की एलईडी स्क्रीन पर राजस्थान रॉयल्स और रायल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पहला और कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले का सीधा प्रसारण हुआ। फैंस पार्क में किड्स जोन के अलावे फेस पेंटिंग, फन गेम, बॉल थ्रो जैसे मनोरंजक खेल में लोगों ने भाग लिया। ब्रेक में संगीत की धुन पर युवाओं ने डांस किया। यहां रविवार को भी मैच का प्रसारण होगा।
एलईडी स्क्रीन पर देखा मैच का सीधा प्रसारण