जमशेदपुर | वित्तीय वर्ष 2017:18 में रिकार्ड 3.55 लाख मैट्रिक टन उत्पादन और मुनाफा बढ़ कर 29 से 73 करोड़ होने पर टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों को 1500 रुपए का गिफ्ट कूपन दिया गया। टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड में इससे पहले 3.29 लाख मैट्रिक टन उत्पादन हुआ था। यह रिकार्ड टूट गया। इसके बाद द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन से अनुरोध किया कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को उपहार दिया जाना चाहिए। प्रबंधन ने यूनियन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।