जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पीजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें अंक सुधार का आवेदन करने वाले छात्र भी परीक्षा देंगे। कोल्हान के तीन जिलों में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा 22 जून से शुरू होगी।