26 जून से 18 केंद्रों पर शुरू होगी स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा, 20 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की ओर से आयोजित होने वाली स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। विवि की ओर से शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। पश्चिमी सिंहभूम में चार, सरायकेला-खरसावां में तीन और पूर्वी सिंहभूम में 11 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 26 जून से 18 जुलाई तक होगी। इसमें 20 हजार परीक्षार्थियों के शामिल हाेने का अनुमान है।