पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले में कल हाईकोर्ट के वैकेशन कोर्ट में सुनवाई

टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले में कल हाईकोर्ट के वैकेशन कोर्ट में सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता के मामले पर हाईकोर्ट के वैकेशन कोर्ट में 21 मई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने वैकेशन कोर्ट में सुनवाई करने का फैसला लिया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री प्रकाश कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में झारखंड हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने 21 मई को सुनवाई की तिथि दी है। कोर्ट नंबर चार में मामले की सुनवाई होगी। वैकेशन बेंच में जस्टिस आर.मुखोपाध्याय और जस्टिस आनंद सेन शामिल होंगे। ्18 मई को इस मामले पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। हाईकोर्ट के डबल बेंच ने मामले की सुनवाई की तिथि 12 जून को बढ़ा दी। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट को गर्मी की छुट्टी के दौरान वैकेशन बेंच में सुनवाई का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर प्रकाश कुमार को हाई कोर्ट के वैकेशन बेंच में मामले को ले जाने की मंजूरी दी।

खबरें और भी हैं...