पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • लेस्बियन, गे, ट्रांसजेंडर कानून में हुए बदलाव की जानकारी जवानों को दी

लेस्बियन, गे, ट्रांसजेंडर कानून में हुए बदलाव की जानकारी जवानों को दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्बियन, गे, बाय सेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समूह भी समाज का हिस्सा हैं। इन्हें इनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। इस समाज के लोगों को तब सबसे अधिक समस्या होती है, जब वे किसी काम या समस्या को लेकर थाने जाते हैं। उक्त बातें साकची स्थित एक होटल में एलजीबीटी समूह के प्रति पुलिस जवानों के लिए आयोजित कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन आनंद कुमार ने यह जानकारी दी। कार्यशाला जैप 6 के जवानों के लिए आयोजित किया गया था। इसमें 20 जवान शामिल हुए। कार्यशाला का आयोजन ऊंची उड़ान, मुंबई की संस्था हमसफर और उत्थान की ओर से किया गया था। हमसफर के राजीव व कोनी कुमार ने बताया एलजीबीटी समूह के साथ भेदभाव न करें। इस समूह को लेकर कानून में किए गए बदलाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बॉक्सर अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, ऊंची उड़ान से रेखा मिश्रा पांडेय, उत्थान से अमरजीत सिंह, रामजी, आनंद और बेबो उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस के जवान।

खबरें और भी हैं...