पप्पू ने चेशायर होम के दिव्यांगों के साथ बांटी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियां
जमशेदपुर| माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मंगलवार को प्रशंसक पप्पू सरदार द्वारा मतदान जागरूकता संदेश के साथ साकची हंडी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया गया। पप्पू ने मंगलवार सुबह 10 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों के साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बांटी। फिर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों को खुशी में शामिल किया गया। वहीं, दुकान में आने वाले सैकड़ों लोगों के बीच पेप्सी, आईसक्रीम, केक और शाम में चाट का वितरण नि:शुल्क किया गया।