पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार मेला में 32 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| गोलमुरी स्थित नियोजनालय में मंगलवार को मेसर्स मोडाइन थर्मल सिस्टम पावर लिमिटेड में इंटर्न के 100 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें आवश्यक पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी पहुंचे। बारहवीं पास 60 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम तौर पर 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 9,800 रुपए वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा। वहीं, नियोजनालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा ने बताया बुधवार को भी आई साइंट आईटी कंपनी के लिए भी रोजगार मेला आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं...