पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • इंटर आर्ट्स की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, 169 में से 112 शिक्षकों ने दिया योगदान

इंटर आर्ट्स की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, 169 में से 112 शिक्षकों ने दिया योगदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित हुए इंटरमीडिएट के आर्ट के परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य गोलमुरी स्थित उत्कल समाज स्कूल में शुरू हो गया। इस केंद्र पर लगाए गए 169 शिक्षकों में से 112 शिक्षकों ने योगदान दिया। हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत के शिक्षक दूसरे केंद्रों पर साइंस वर्ग की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करके इस केंद्र पर योगदान देंगे। वहीं, विभाग की सख्ती के बाद भी अभी कई केंद्रों पर शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित समय से पहले जाने की सूचना है। विभाग ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है। ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...