पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई के लिए एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई के लिए एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रिंसिपल ने पुराने जेनरेशन का कंप्यूटर लगवाया

कुलपति के नाम शाखा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में हाल के दिनों में उजागर हुए विभिन्न घोटालों की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई की ओर से ग्रेजुएट कॉलेज परिसर स्थित विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से केयू की कुलपति के नाम छह पन्ने का ज्ञापन शाखा प्रभारी को सौंपा गया।

इसमें को-ऑपरेटिव कॉलेज में हाल के दिनों में बनाए गए कंप्यूटर लैब की जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि पूर्व प्रिंसिपल ने कमीशन के लिए पुराने जेनरेशन का कंप्यूटर खरीदा और लैब के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसी का परिणाम है कि निर्माण के दो माह बाद ही दीवारों में सीलन आने लगी है।

इसके अलावा एनएसयूआई वर्ष 2009 के बाद पीएचडी की डिग्री पेश कर भत्ता उठा रहे शिक्षकों के मामले की जांच कराई जाए। इन शिक्षकों की ओर से कोर्स वर्क के लिए लिया गया अवकाश से लेकर प्री सब मिशन व फाइनल वाइवा के लिए अवकाश की भी जांच की जाए। इसके अलावा विवि में पीएचडी के लिए वर्ष 2012 व 2016 में आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा, कॉलेजों में कर्मचारियों की नियुक्ति की नियमावली, बीएड सहित विभिन्न वोकेशनल कोर्स में लागू किए जा रहे ड्रेस कोड की खरीद की प्रणाली की जांच की मांग के साथ को-ऑपरेटिव कॉलेजों में किताब खरीद की प्रणाली सहित सभी मामलों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोज तिर्की ने किया। मौके पर हरिराम टुडू, निधि कुमारी, लक्ष्मण बानरा, सरोज पात्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...