पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • को ऑपरेटिव कॉलेज में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

को-ऑपरेटिव कॉलेज में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
को-ऑपरेटिव कॉलेज में ‘हिन्दी हैं हम’ कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं।

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में मंगलवार को ‘हिन्दी हैं हम’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एनआर चक्रवर्ती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद कार्यक्रम में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के विकास पर चर्चा हुई। इसमें शिक्षकों ने अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीएम पैनाली, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, को-ऑपरेटिव कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुलक्षणा टोप्पो, डॉ. विजय कुमार पीयूष, पुष्पा सिंह, प्रियंका सिंह, शोभा देवी, राकेश पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव शर्मा, सुमन, अजय राय, सुशीला कच्छप, भावना आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...