लोकोवासियों ने गोलपहाड़ी मंदिर में मां पहाड़ी से क्षमा याचना की
मंगलवार को लोकोवासी मां पहाड़ी से क्षमा याचना के लिए गोलपहाड़ी स्थित मंदिर गए। यहां भक्तों की टोली ने मुख्य डलियावाहक के उमा के नेतृत्व में मां पहाड़ी से क्षमा याचना की और अगले वर्ष पुन: लोको कॉलोनी आने का न्योता दिया। मालूम हो कि दो से आठ मई तक लोको कॉलोनी में पहाड़ी पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा की यह परंपरा है कि पूजा खत्म होने के ठीक एक सप्ताह बाद जो मंगलवार आता है, उस दिन लोकोवासी पूजा के दौरान हुई भूल-चूक को लेकर क्षमा याचना करने मां पहाड़ी के दरबार में जाते हैं।
1954 से चली आ रही परंपरा का आज लोकोवासियों ने निर्वहन किया। मां पहाड़ी के दरबार में क्षमा याचना करने वालों में पूजा कमेटी के वाइस चेयरमेन संतोष कुमार पासवान, टी भास्कर राव, अध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एम गोविंद राव, महासचिव बी केशव राव, कार्यकारी सचिव एस भास्कर राव, संयुक्त सचिव एम दिलेश्वर राव, कोषाध्यक्ष वी केशव रेड्डी, एम गोपाल राव, देवेंद्र पाढ़ी, ए लोकेश, सीएच मधु, ए भोला, जी श्रीनिवास राव, प्रधान सोरेन, जितेंद्र यादव, एम सतीश, तम्मू आदि शामिल थे।
गोलपहाड़ी मंदिर में मां पहाड़ी से क्षमा याचना करने जाते लोको कॉलोनीवासी।