पीके सिंह बने आरएएफ के कमांडेंट, कुजूर गए छत्तीसगढ़
जमशेदपुर | सुंदरनगर स्थित 106 बटालियन द्रुत कार्यबल (आरएएफ) के नए कमांडेंट पीके सिंह ने प्रभार ले लिया, जबकि पीके कुजूर का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित 222 बटालियन में कर दिया गया है। पीके सिंह पूर्व में गया में पदस्थापित थे। निवर्तमान कमांडेंट पीके कुजूर ने बताया कि जिला में काम करने के दौरान लोगों का काफी सहयोग मिला।