कर्नाटक की जीत पर कार्यकर्ताओं का जश्न, मिठाई बंटी, पटाखे छोड़े
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर
साकची कालीमाटी रोड में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कर्नाटक विस में पार्टी के प्रदर्शन पर जश्न मनाया। उन्होंने कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं संग जीत पर आतिशबाजी की और लड्डू का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां मोदी व अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की।
काले ने कहा कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के विरोध में वोट किया और मोदी व अमित शाह पर भरोसा जताया है। कर्नाटक में केंद्र सरकार के विकास कार्य पर मुहर वहां की जनता ने लगा दी है। आने वाले दिनों में भी मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनेगी, यह कर्नाटक विस चुनाव से साफ हो गया है। मौके पर असीम पाठक, काजू सांडिल, मधुलिका मेहता, रतन महतो, शंभू त्रिवेदी, ताराचंद कामत आदि मौजूद थे।