यामाहा ने सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाणपत्र
जमशेदपुर | यामाहा मोटर इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को मानगो स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक संस्थान में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया। इसमें यामाहा द्वारा संचालित एक वर्षीय तकनीकी कोर्स के सफल विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया। मौके पर शुभाशीष मोहंती, एम जमील कैसर, मनीष आदि मौजूद थे।