तीन हजार भक्तों ने किया भोग ग्रहण
जमशेदपुर | वीर हनुमान बजरंग मंदिर न्यू केबल टाउन में मंगलवार को सुख शांति समृद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक बात हुई। वहीं शाम 6 बजे से 3000 लोगों के बीच भोग का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय भजन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिमेष अग्रवाल, अमरप्रीत सिंह राजा, राजीव चौहान, रवि सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवाशीष कुमार झा, अजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनोद ओझा, राजू समेत अन्य ने योगदान दिया।