पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुगसलाई के ईदगाह मैदान का सौंदर्यीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के कट्टर विरोधी रोशन अली के पुत्र फहाद अली को आजसू पार्टी में शामिल कराने के महज तीन दिन बाद विधायक रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को जुगसलाई के ईदगाह मैदान के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास किया। विधायक निधि योजना के तहत 15 लाख रुपए से ईदगाह मैदान को इस तरह तैयार किया जाएगा कि नमाज पढ़ने में सहूलियत हो। शिलान्यास के बाद रामचंद्र सहिस ने कहा कि वे पहली बार विधायक बने थे तो मदरसा की जर्जर हालत देखी थी। छात्रावास का निर्माण कराया। लोग शिकायत करते रहे कि ईदगाह मैदान की हालत ऐसी है कि बरसात में नमाज पढ़ना मुश्किल हो जाता है। ईदगाह मैदान के सौंदर्यीकरण के पहले चरण का काम शुरू हुआ है। अगले वित्तीय वर्ष में बाकी काम कराया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता तसव्वर खान ने की। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह दिया।

खबरें और भी हैं...