एनएमएल में चला स्वच्छता पखवाड़ा
जमशेदपुर | राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 1 मई से 15 मई तक किया गया। सरकारी कार्यालयों, सरकारी आवास में साफ-सफाई और स्वच्छ भारत अभियान के महत्व को समझते हुए सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक स्तर के कार्मिकों तथा अस्थायी कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रयोगशाला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। एनएमएल के निदेशक डाॅ. इन्द्रनील चट्टोराज द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया गया।