छात्रों का बैक अकाउंट 30 जून तक हर हाल में खुल जाएं: डीसी
जमशेदपुर | समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) व कल्याण विभाग की ओर से चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी अमित कुमार ने की। जमशेदपुर के धातकीडीह में 30 बेड वाले अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा छात्रवृत्ति भुगतान के लिए छात्रों का बैक अकाउंट 30 जून तक हर हाल में खोल दिया जाए। 15 जुलाई तक छात्रों के बैंक अकाउंट में छात्रवृत्ति की राशि हर हाल में पहुंच जानी चाहिए।