पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18-35 साल का व्यक्ति बन सकता है उद्यमी : आनंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएसएमई, भारत मंत्रालय के विभिन्न योजनाओं के जानकारी एवं उसके लाभ के लिए नए उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, जमशेदपुर शाखा एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर चैंबर भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएसआइसी एवं इंडो डेनिस टूल रूम की ओर से विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई। आईडीटीआर के जीएम आनंद दयाल ने कहा कोई भी बेरोजगार व्यक्ति अपना उद्योग लगा सकता है। इसके लिए एमएसएमई की ओर से 25 लाख का लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए एसटी-एससी व विकलांग लोगों को कुल पूंजी का 5 प्रतिशत एवं अन्य लोगों को 10 प्रतिशत लगाना पड़ेगा।

इस योजना का लाभ 18-35 साल के कोई व्यक्ति उठा सकता है। इसके लिए इंडो डेनिस टूल रूम उन उद्यमियों को टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ हर तरह का प्रशिक्षण देगा। एनएसआइसी के मुख्य प्रबंधक बीके मित्रा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी उद्यमियों को सिंगल प्वांइट रजिस्ट्रेशन स्कीम (एसपीआरएस) की जानकारी देते हुए कहा किसी भी लघु उद्योग को प्रारंभ करने से पहले एनएसआईसी के तहत एसपीआरएस जरूर करवाएं। इससे भारत सरकार की ओर से व्यापार में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 6 जून को चैंबर भवन में स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मौके पर सुरेश सोंथालिया, विजय आनंद मूनका,नीतेश धूत,सतीश कुमार, महेश सोंथालिया, अशोक भलोटिया, नीतेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...